{"_id":"68c1ccbcdb210f312d05bcc8","slug":"two-drug-smugglers-arrested-with-7355-kg-poppy-husk-kaithal-news-c-18-1-knl1004-736136-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 73.55 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 73.55 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो नशा तस्कर काबू
Thu, 11 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी नारकोटिक सैल ने पूंडरी और चीका थाना क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 73 किलो 550 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है।
डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि पहले मामले में गांव हरिगढ़ किंगन निवासी जयभगवान उर्फ जैबा को बोलेनो गाड़ी सहित काबू किया गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक कट्टों से 61 किलो 390 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। आरोपी को थाना चीका पुलिस ने गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया। जयभगवान पर नशा तस्करी के चार पुराने केस दर्ज हैं। वर्ष 2020 से अब तक अलग-अलग मामलों में पुलिस उसे कई बार डोडा-पोस्त व अफीम सहित काबू कर चुकी है। अब उसके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी ।
दूसरे मामले में फरल निवासी हरविंद्र सिंह को डेरा फौजी वाला स्थित मकान से पकड़ा गया। तलाशी में कट्टे से 12 किलो 160 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। आरोपी को थाना पूंडरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।