{"_id":"681bbaf13dcf4e36cb0ac69b","slug":"two-drug-smugglers-arrested-at-bus-stand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-641334-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस स्टैंड पर दो नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस स्टैंड पर दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Thu, 08 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
कलायत। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की फतेहाबाद यूनिट ने कलायत बस स्टैंड पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें कलायत निवासी सागर और नवीन शामिल हैं। यूनिट इंचार्ज उप निरीक्षक कपिल देव ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ थाना कलायत के क्षेत्र में मौजूद थे। तभी सूचना पर बस स्टैंड पर छापा मारकर दोनों को दबोचा गया। तलाशी में आरोपियों के पास से 870 ग्राम अफीम बरामद हुई। संवादराजकीय स्कूल से सामान चुराया
कैथल। कस्बा ढांड के राजकीय स्कूल से चोर कमरे का ताला तोड़ते हुए उसमें रखा खेल का सामान चुरा कर ले गए। शाहिद केहर सिंह राजकीय स्कूल ढांड की प्रधानाचार्या रेनू बाला ने ढांड थाने को दी शिकायत में बताया कि चार मई की रात वारदात हुई। खेल की कीमत करीब 18 हजार 300 रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद