फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two died of corona, 23 new infected found

कोरोना से दो की मौत, 23 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two died of corona, 23 new infected found
बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित दो की मौत हुई है। वहीं 23 नए मामले सामने आए हैं। बारह लोगों ने बुधवार को कोरोना को मात दी। जिले में कोरोना को लेकर स्थिति सुधर रही है। इससे निपटने के लिए मास्क व सैनिटाइजर जैसी हिदायतों का लगातार पालन करना होगा।डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 23 नए केस सामने आए हैं। बुधवार को 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें 87 वर्षीय आहूं निवासी व्यक्ति, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था तथा 74 वर्षीय दुब्बल निवासी व्यक्ति, जिनका इलाज सिग्नस अस्पताल में चल रहा था, शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि बुधवार को 12 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 2, सिग्नस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 8 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 11 हजार 11 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 427 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 259 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 61 हजार 539 में से 2 लाख 49 हजार 763 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 94.6 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 4.2 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.9 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में 196 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। जिले में अभी तक 1 लाख 89 हजार 421 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 62 हजार 25 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 396 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 19970 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 14350 कोविशील्ड तथा 5620 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed