फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two died frrom corona, six new case found

दो की मौत, छह नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
two died frrom corona, six new case found
जिले में रविवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 71 हो गई है। वहीं छह नए मामले सामने आए हैं। खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी से गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गांव कुराड़ निवासी 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित पट्टी अफगान निवासी 76 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया। राहत की बात यह है कि 43 लोगों ने रविवार को महामारी को मात दी है। फिलहाल जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4816 हो चुकी है, जिसमें से 281 एक्टिव केस बचे हैं और 4471 रिकवर हो चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी को सावधानी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जरूरत न हो तो न जाएं। दूसरी ओर कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम रविवार को भी जा रही। इसके तहत 555 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed