फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two died by corona, 107 new case arrived

कई माह बाद कोरोना 100 के पार, एक ही दिन में आए 107 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
two died by corona, 107 new case arrived
जिले में शुक्रवार को एक साथ 107 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 68 पहुंच गई है। खास बात यह है कि शुक्रवार को संक्रमित पाए गए लोगों में जिला नागरिक अस्पताल के चार डॉक्टर भी शामिल हैं। राहत की बात है कि 77 व्यक्तियों ने महामारी को मात भी दी है।
विज्ञापन

बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की लापरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक साथ 107 संक्रमित मिलने के बाद पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक व्यक्ति शहर के चंदाना गेट का रहने वाला था और दूसरा गांव खेड़ी गुलाम अली का रहने वाला था। दोनों व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदाना गेट निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति ने 29 मार्च को कोरोना जांच करवाई थी। उसी दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग 30 मार्च को जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिस प्रकार से कोरोना का प्रभाव जिले में लगातार बढ़ रहा है, उसे देखते हुए ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। जिलावासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवानी चाहिए। साथ ही सख्ती से कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि कोरोना काल की शुरुआत से लेकर अब तक जिले में 4753 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। उनमें से 4401 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। वहीं इस समय जिले में 285 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2369 व्यक्तियों को लगाई गई वैक्सीन-
शुक्रवार को जिले के विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में बनाए गए केंद्रों पर 2369 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। 2316 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला और 53 व्यक्तियों को दूसरा टीका लगाया गया। देवबन पीएचसी में सबसे ज्यादा 195 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। इसके अलावा सीएचसी सीवन में भी 149 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed