फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two death in three road accidents

Kaithal News: तीन सड़क हादसों में दो की गई जान

Sat, 23 Sep 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two death in three road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तीन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हाे गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पहली घटना तितरम क्षेत्र में हुई। कार की टक्कर से सड़क पर खड़े युवक की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सीवन निवासी रोहताश ने तितरम थाना में शिकायत दी कि उसका साला सागर कैथल में राजशुद भोजनालय पर 10 साल से काम कर रहा था। माता-पिता की मृत्यु के बाद से वह उनके साथ सीवन में रहता था। गत 21 सितंबर को दोनों तितरम क्षेत्र में सड़क पार करके दूसरी तरफ गए थे।
विज्ञापन


अचानक कलायत की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने सागर को टक्कर मार दी। हादसे में सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण सागर की मौत हो गई। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले मंे गुहला निवासी राजू वधावन ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके चाचा अमरजीत की गांव खरकां में मिठाई की दुकान है। 20 सितंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे चाचा अमरजीत व उनका लड़का ईशु बाइक से घर गुहला आ रहे थे। जब वे डेरा सुल्तानियां के पास पहुंचे तो वहां पर एक बाइक पर सवार सुरेंद्र नामक व्यक्ति ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए चाचा अमरजीत की मौत हो गई और ईशु घायल हो गया। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


तीसरे मामले में गांव बलबेहडा निवासी शिवकुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 19 सितंबर को दोपहर के समय वह अपने साथी कैथल निवासी हैप्पी के साथ नए बस स्टैंड के पास सडक़ पर जा रहा था। वहां अज्ञात बाइक चालक ने हैप्पी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed