फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two days left for application in colleges, registration process will be completed today

Kaithal News: कॉलेजों में आवेदन के दो दिन शेष आज पूरी होगी पंजीकरण प्रक्रिया

Mon, 16 Jun 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two days left for application in colleges, registration process will be completed today
कैथल। शहर के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन प्रक्रिया के लिए सोमवार को पंजीकरण की अंतिम तिथि है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए एक दिन शेष हैं। वहीं, आरकेएसडी कॉलेज में आवेदन के लिए युवाओं की भीड़ बढ़ रही है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजबीर पारासर के नेतृत्व में रविवार को दाखिला समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दाखिले की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की 04 संकायों के कुल 17 कोर्स की 2445 सीटें हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, आवेदकों की पंजीकरण को लेकर बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। आरकेएसडी कॉलेज में स्नात्तक स्तर की दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 12वीं कक्षा में एनएसएस का मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन करने पर 5 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज पाठ्यक्रम की सीटों पर दाखिले के साथ-साथ खेल कोटे की सीटों पर भी दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों के पास खेल विभाग से बना हुआ स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

25 जून को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट सूची: उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी शेड्यूल में बदलाव किया है। अब कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 18 की बजाय 25 जून को जारी होगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि को ओटीपी बेस पर 17 जून तक ठीक कर सकेंगे जबकि दस्तावेजों की जांच 22 जून तक होगी। 25 जून को पहली प्रोविजनल तथा 26 जून को पहली फाइनल मेधा सूची जारी होगी। विद्यार्थी 27 से 30 जून तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed