{"_id":"67294d800a931d34ce007a27","slug":"two-cylinders-burst-simultaneously-in-the-house-two-including-a-one-and-a-half-year-old-girl-died-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123447-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान में एक साथ फटे दो सिलिंडर, डेढ़ साल की बच्ची सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान में एक साथ फटे दो सिलिंडर, डेढ़ साल की बच्ची सहित दो की मौत
Tue, 05 Nov 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका/ कैथल। चीका शहर के वार्ड नंबर तीन में सोमवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान मलबे के नीचे दबने से बच्ची सहित दो लड़कियों की मौत हो गई व परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम हादसे के आधे घंटे बाद पहुंची, तब तक उन्होंने घायलों को मकान के अंदर से निकाल लिया था।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन में सोमवार अल सुबह दो सिलिंडर फटने के बाद ध्वस्त हुए मकान के मलबे के नीचे दबने से दो लड़कियों की मौत हो गई । जिन लड़कियों की मौत हुई है उनमें कोमल परिवार के मुखिया बलवान सिंह की 16 साल की बेटी है और दूसरी उनकी डेढ़ साल की पोती सुरभि उर्फ रुही शामिल है। इनके अलावा बलवान सिंह, उनकी पत्नी सुमिता और पुत्रवधु सपना भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज पटियाला के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे बड़ा धमाका हुआ, जिससे आसपास के कई घरों की दीवारों में दरार आ गई और कई घरों के शीशे भी टूट गए।
बच्चियों ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
परिजनों ने बताया कि हादसे में घायल परिवार के सभी सदस्यों को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पटियाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। पटियाला ले जाते समय बच्चियों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं लड़कियों की मां, दादी व दादा का पटियाला के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन-
चीका में सोमवार अल सुबह एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से घर की बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। इस हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। दो महिलाएं घायल हुई है, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजेश कालिया, एसपी, कैथल