{"_id":"63d95cb6622b5b26c75be68e","slug":"two-crore-rupees-came-from-outstanding-property-tax-kaithal-news-knl1346318119-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बकाया संपत्ति कर से आए दो करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बकाया संपत्ति कर से आए दो करोड़ रुपये
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद का शहर में बकाया चार करोड़ से अधिक के संपत्ति कर में से दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि लोगों ने जमा करवा दी है। पिछले दो माह में ही काफी संख्या में लोगों ने अपनी राशि जमा करवाई है। मंगलवार को संपत्ति कर जमा करवाने की अंतिम दिन भी पांच लाख से अधिक लोगों ने संपत्ति कर जमा करवाया।
विदित रहे कि शहर में लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया था। इस साल अब तक इसमें से लगभग दो करोड़ रुपये जमा हो गया है। अकेले जनवरी माह में ही 38 लाख रुपये की राशि जमा हुई है। दिसंबर माह में बकाया संपत्ति कर जमा करवाने पर सरकार ने 100 प्रतिशत ब्याज में छूट दी थी। जनवरी माह में यह छूट कम करके 50 प्रतिशत कर दी थी। इस पर भी जनवरी में लोगों ने काफी संख्या में संपत्ति कर जमा करवाया।
नगर परिषद इओ कुलदीप मलिक ने बताया कि सरकार की योजना अनुसार लोगों को दिसंबर व जनवरी में संपत्ति कर जमा करवाने पर ब्याज में छूट दी गई। मंगलवार का दिन ब्याज में छूट का अंतिम दिन था। अंतिम दिन पांच लाख रुपये की राशि शहर के लोगों ने जमा करवाई है। इस समय पूरे शहर में करीब सवा दो करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया है। लोगों से अपील है कि वे लंबित संपत्ति कर को जल्द से जल्द जमा करवाएं।