फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two cases of murder in single day in Kaithal, husband took wife's life due to domestic dispute

Kaithal: एक ही दिन में आए हत्या के दो मामले, घरेलू झगड़े में पति ने ली पत्नी की जान; मजदूर पर कुल्हाड़ी से वार

Sun, 05 May 2024 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 May 2024 12:38 PM IST
सार

कैथल में घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की जान ले ली। वहीं, एडवांस रुपये की बात को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इन मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two cases of murder in single day in Kaithal, husband took wife's life due to domestic dispute
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में एक ही दिन में हत्या के दो मामले सामने आए हैं। इसमें एक मामले में घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की जान ले ली। जबकि दूसरे मामले में मजदूरी के एडवांस पैसे देने के बाद काम न आने की बात कही तो उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इन मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहले मामले में शहर थाना दी शिकायत में मानस रोड निवासी अमन ने बताया कि वह शहर में एक हेयर ड्रेसर कि दुकान पर काम करता है। वे तीन भाई व दो बहनें है। शनिवार को वह अपनी दुकान से रोज की घर खाना खाने के लिए दोपहर करीब दो बजे आया। उस समय पिता लखा राम 43 वर्षीय माता रानी के साथ झगड़ा कर रहे थे। वे दोनों को समझाकर करीब सवा तीन बजे अपनी दुकान पर चला गया था। उसके दुकानदार पवन कुमार का घर भी उसके घर के पास है।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे पवन की पत्नी ममता का फोन अमन के माता-पिता का घर पर झगड़ा हो रहा है, अमन को घर भेज दो। इस सूचना पर वह अपने दूसरे दोस्त अमन पुत्र मुख्तयार सिंह वासी डेरा बाजीगर पट्टी खोत कैथल के साथ बाइक पर सवार होकर घर आया और अपने मकान का गेट खोला तो  देखा कि पिता अपने हाथ में कस्सी लिए हुए था और मेरी माता रानी के साथ झगड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके देखते ही पिता लखा सिंह ने मेरी माता रानी की गर्दन पर कस्सी से वार किए। जब तक माता को संभाला तो माता की इतने में मौत हो चुकी थी। उसके पिता मौके पर ही फरार हो गए। शहर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि इस मामले में मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

वहीं, दूसरे मामले में गुहला थाना में दी शिकायत में गांव अगौंध निवासी पवनजीत सिंह ने बताया कि चार मई शाम करीब छह बजे उसका 38 वर्षीय भाई नाहर सिंह उर्फ गोल्डी गांव में अग्रेज सिंह के घर पर दुध लेने के लिए अपने सात साल के बेटे नवराज सिंह साथ पैदल गली से जा रहा था। अग्रेज सिंह भी उसके भाई के साथ था। जब तीनों पैदल गली से जाते हुए अग्रेज सिंह के मकान के गेट के सामने गली में पहुंचे तो सामने से श्रवण निवासी गांव अगौंध आ रहा था।


उसके भाई ने श्रवण को कहा कि तूं मजदूरी के एंडवास पैसे भी ले गया और मजदूरी के लिए मकान पर भी नहीं आ रहा है। इसी बात पर श्रवण ने तैश में आकर अपने पीछे छुपाई कुल्हाडी से भाई के सिर में व मुंह पर कातिलाना हमला किया। इससे भाई को काफी चोटें आई। उसी समय पिता मलूक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उसने उनके साथ भी मारपीट की। उसके भाई की गंभीर हालत होने के बाद पटियाला में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुहला थाना के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed