फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two cars collided on Jind Road, the condition of the youth is critical

Kaithal News: जींद रोड पर भिड़ीं दो कारें युवक की हालत गंभीर

Tue, 06 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on Jind Road, the condition of the youth is critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड पर दो वाहनों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार देर शाम को हुआ, जब एक परिवार अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर बनभौरी से आ रहा था।

सेंट्रो कार के मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र में रहता है। वह अपने परिवार के साथ बनभौरी गया था। लौटते समय उसने कैथल में अपने परिचित संदीप से मिलने का विचार किया। जैसे ही वे कैथल के जींद रोड बाईपास पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक अमेज कार ने उनसे टक्कर मार दी। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरी। अमेज कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सेंट्रो गाड़ी में पूरा परिवार बैठा था। उसमें पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे भी थे। जबकि अमेज गाड़ी में कुछ लड़के बैठे थे। यह भी बताया जा रहा है कि अमेज गाड़ी को नाबालिग लड़का चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची व संबंधित थाना को सूचना दी। पुलिस ने भी इस संबंध में मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 112 के कर्मचारी रामकुमार ने बताया कि सूचना मिलते हैं उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों गाड़ियों को लोगों की सहायता से एक ओर करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed