फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two candidates filed nominations on the first day

Kaithal News: पहले दिन दो उम्मीदवाराें ने दाखिल किए नामांकन

Sat, 02 Dec 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two candidates filed nominations on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन दो उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इनमें सचिव पद के लिए अधिवक्ता गौरव वधवा और सह सचिव पद के लिए अधिवक्ता सुमन ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया है। अबकी 1207 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश सरदाना, उपचुनाव अधिकारी अधिवक्ता पुरुषोत्तम दास शर्मा, अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा, अधिवक्ता बलवान सिंह जौहर और अधिवक्ता सचिन सिंघल ने बताया कि प्रधान, उप प्रधान और कोषाध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। दो दिसंबर को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गौरव वधवा जहां पहली बार जिला बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ रहे हैं वहीं सुमन एडवोकेट दूसरी बार सहसचिव पद के लिए चुनाव लड़ रही हैंं। उन्होंने पिछले साल भी इसी पद के लिए चुनाव लड़ा था और वे जितेंद्र कुमार से मात्र 15 वोटों के अंतर से हार गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed