फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested for snatching cash and phone

Kaithal News: नकदी व फोन छीनने के मामले में दो पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching cash and phone
कैथल। नया गांव स्थित पेट्रोल पंप कर्मी से नकदी व फोन छीनने के मामले में पुलिस ने किशोर सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरनौली निवासी संदीप की शिकायत अनुसार वह नया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर करीब तीन साल से मैनेजर की नौकरी कर रहा है। उसके पेट्रोल पंप पर नेपाल निवासी हिमाल सेल्समैन की नौकरी करता है। हिमाल रात को पंप पर काम करता है। वह 11 दिसंबर को पंप पर गया तो हिमाल ने बताया कि 10 दिसंबर को रात करीब पौने आठ बजे एक बाइक पर तीन लड़के पंप पर आए थे। दो युवकों ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था और एक खुले मुंह था। उन्होंने पंप से 210 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। पैसे मांगने लगा तो तीनों उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। आरोपी उसकी जेब से करीब आठ हजार रुपये नकदी और फोन छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आरोपी जिला पटियाला के गांव जफरपुर निवासी जगजीवन को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त इसी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed