फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested for cheating in the name of sending people abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में दो पकड़े

Sun, 01 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating in the name of sending people abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इकनॉमिक सेल ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी के दो मामलों में दो आरोपी बरनाला पंजाब निवासी मंगू सिंह व भगता बाई जिला बठिंडा पंजाब निवासी गुरप्रीत उर्फ गोपी काबू किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बात्ता गांव निवासी रवि कुमार की दी शिकायत में बताया था कि उसके दोस्त पवन के पिता ज्ञान सिंह से उसकी विदेश जाने को लेकर बातचीत हुई। ज्ञान सिंह ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। उसे भी विदेश भेज देगा।
विज्ञापन


वह आरोपी के झांसे में आ गया और विदेश जाने बाबत उसने हां कर दी। 23 जुलाई 2023 को ज्ञान सिंह, उसकी पत्नी व पवन की पत्नी शर्मिला उनके घर पर आए और उससे आठ लाख रुपये ले गए। उसी समय उसकी बात मंगू नाम के एजेंट से करवाई। मंगू ने कहा कि मैं तुम्हें कल दुबई भेज रहा हूं वहां पर मेरे आदमी मिलेंगे जो कि तुम्हें ब्रिटेन पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जुलाई को मंगू ने उसे टिकट भेजी और दिल्ली से दुबई भेज दिया। वहां पर उसे ज्ञान सिंह के कुछ लोग मिले। उन्होंने उसे जैसे-तैसे रूस पहुंचा दिया। उसे वहां पर आर्मी ने पकड़ लिया और जेल में बंद कर दिया। इसी दौरान ज्ञान व शर्मिला उसके घर गए और कहा कि आपका लड़का सही सलामत पहुंच गया है। जल्द ही उसे काम दिलवा देंगे।

आरोपियों ने उसके परिवार से पांच लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता की मां ने मंगू के खाते में पांच लाख रुपये डाल दिए जबकि पुलिस ने उसको जेल में बंद किया हुआ था। वहां से उसे गोवा डिपोर्ट कर दिया। यहां आने के बाद उसकी बातचीत ज्ञान सिंह से हुई तो उसने उसे कैथल बस स्टैंड पर बुलाया और उसके पासपोर्ट के साथ कुछ छेड़छाड़ कर हैदराबाद जाने के लिए कहा। वहां से भी पुलिस ने उसे दुबई नहीं जाने दिया और कहा कि तुम्हारे पासपोर्ट में गड़बड़ी है। वह अपने घर वापस चला आया।

जब उसने यहां आने के बाद अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान क धमकी दी। आरोपियों ने उनके साथ 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कलायत थाने में यह केस दर्ज कराया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले की जांच इकनॉमिक सेल प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई रणधीर सिंह की टीम ने करते हुए आरोपी चौहान के जिला बरनाला पंजाब निवासी मंगू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में इससे पूर्व दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।


सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर फंसे

दूसरे मामले में कनाडा भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले की जांच इकनॉमिक सेल के एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने करते हुए आरोपी भगता बाई जिला बठिंडा पंजाब निवासी गुरप्रीत उर्फ गोपी को काबू किया है। दयौरा निवासी जरनैलों की शिकायत के अनुसार वह अपनी बेटी माफी को कनाडा भेजना चाहती थी। इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। दिए गए नंबरों पर कॉल की तो उसकी बातचीत यमुनानगर निवासी अमनप्रीत कौर, बठिंडा निवासी गुरप्रीत सिंह व मोहाली निवासी शिव चरण शर्मा से हुई है। आरोपियों ने उसकी बेटी को दो महीने के भीतर कनाडा भेजने की बात कही और 14 लाख रुपये ले लिए। 12 सितंबर 2023 को गुरप्रीत सिंह व अमनदीप कौर दयौरा में आए और माफी को साथ लेकर गए। आरोपियों ने उसकी बेटी को थाईलैंड में करीब 45 दिनों तक रखा और फिर भारत भेज दिया। यहां रुपये मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उनसे 14 लाख रुपये ठग लिए। सदर थाने में यह मामला दर्ज करााय गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed