फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused of bike theft arrested

Kaithal News: बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 07:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused of bike theft arrested
कैथल। पुलिस ने बाइक चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैपुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक बाइक चोरी मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी राजेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने गांव बाकल निवासी अभिषेक उर्फ आशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मुंदड़ी निवासी प्रदीप की शिकायत अनुसार 18 अगस्त 2023 को उसकी बाइक को पूंडरी से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। प्रवक्ता ने बताया कि बाइक चोरी के एक अन्य मामले की जांच करते हुए थाना कलायत पुलिस ने आरोपी गांव शिमला निवासी बलिंद्र को काबू कर लिया है। टोहाना निवासी बलिंद्र की शिकायत अनुसार 8 मार्च को कलायत से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए थे। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज है। उक्त मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को काबू करके बाइक बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed