{"_id":"664bdb737aa1077d430d3504","slug":"two-accused-arrested-in-mobile-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-393928-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपी दबोचे
Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चीका स्थित एक दुकान से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। इनमें सफीपुर कलां जिला संगरूर पंजाब निवासी लखबीर सिंह उर्फ लखविंद्र और ककराला पंजाब निवासी सुखजिंद्र शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी रामगोपाल की शिकायत अनुसार उनकी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चीका स्थित बिजली के सामान की दुकान से 25 दिसंबर को दो अज्ञात व्यक्ति काउंटर से मोबाइल चुरा ले गए थे। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने दोनों आरोपियों से चोरी का फोन खरीदा था। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इसी प्रकार मोबाइल छीनने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी पट्टी अफगान कैथल निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डोगर पट्टी कैथल निवासी रणबीर की शिकायत अनुसार एक अगस्त को वह अपनी करियाणा स्टोर की दुकान बंद करके पैदल घर जा रहा था। कुछ समय बाद जब वह चंदाना रोड कैथल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो लड़के आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उक्त मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी नवीन के कब्जे से छीना गया फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद