फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in fraud case in the name of installing mobile tower

Kaithal News: मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in fraud case in the name of installing mobile tower
कैथल। मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर लाखों रूपये धोखाधड़ी मामले में साइबर थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीवन निवासी हरीश कुमार की शिकायत अनुसार उसने 18 अप्रैल को यूट्यूब पर मोबाइल टावर लगवाने का विज्ञापन देखा था, जिसे देख कर उसने टावर लगवाने के लिए अप्लाई कर दिया। 19 अप्रैल को उसके पास अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं राजेश मिश्रा बात कर रहा हूं, आपने छत पर टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। कुछ बात करने के बाद आरोपी ने कॉल काट दी और दोबारा 21 अप्रैल को कॉल की। टावर लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के 1150 रुपए मांगे। आरोपी की ओर से भेजे गए स्कैनर पर उसने रुपए भेज दिए। इसके बाद उससे अलग-अलग खर्च के नाम पर एक लाख 48 हजार 740 रुपये ठग लिए। आरोपियों की डिमांड बढ़ती गई तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की की टीम ने करते हुए आरोपी महाबीर काॅलोनी हिसार निवासी योगेश सैनी व सेक्टर 15 ए हिसार निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed