{"_id":"673f8eaabff2dad2f0030d67","slug":"two-accused-arrested-in-four-cases-of-bike-theft-kaithal-news-c-18-1-knl1004-524512-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक चोरी के चार मामलों में दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक चोरी के चार मामलों में दो आरोपियों को दबोचा
Fri, 22 Nov 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाइक चोरी के चार मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर हांसी-बुटाना नहर के पुल टटियाना से नाका लगाकर बाइक पर सवार संदिग्ध प्रिंस पाल को काबू कर लिया। प्रिंस पाल बाइक के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह बाइक चोरी की पाई गई, जो हरिगढ किंगन निवासी कुलबीर सिंह की शिकायत के अनुसार दो नवंबर को वार्ड नंबर 14 गुहला के पास से चोरी हो गई थी। आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद कर ली गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाइक चोरी के तीन मामलों में पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी रैंपल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। दुब्बल निवासी शमशेर की शिकायत अनुसार खेड़ी लांबा निवासी वेद प्रकाश की शिकायत के अनुसार 20 अक्तूबर को जीवन ज्योति अस्पताल कलायत के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
कलायत निवासी गोपाल की शिकायत के अनुसार 20 अक्तूबर को उसकी बाइक गोगामेड़ी मंदिर कलायत के पास से चोरी हो गई थी। वहीं एक अन्य बाइक दो अक्तूबर को कलायत से चोरी हो गई थी। आरोपी रैंपल ने तीनों बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी इससे पूर्व जींद जेल में बंद था। उसकी उक्त मामलों में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे।
आरोपी के कब्जे से तीनों बाइक जींद पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी हैं। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।