फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in constable paper leak case

सिपाही पेपर लीक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in constable paper leak case
पुलिस ने सिपाही पेपर लीक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान जिला जींद के अमरगढ़ निवासी 23 वर्षीय मनीष व बंदाहेड़ी हिसार निवासी करीब 28 वर्षीय अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल सीआईए-एक प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जिला जींद के खापड़ निवासी संदीप व गौतम, प्योदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना शहर में केस दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि रविवार को करीब 23 वर्षीय जिला जींद के अमरगढ़ निवासी मनीष व करीब 28 वर्षीय हिसार निवासी बंदाहेड़ी निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान आरोपी मनीष ने कबूल किया उसने पहले से गिरफ्तार हो चुके आरोपी उकलाना निवासी सोनू के साथ मिलकर प्याऊ माजरा निवासी नवीन के पास पेपर पढ़ने के लिए एक सदस्य भेजा था। दूसरे आरोपी अमित ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह अपने गांव बंदाहेड़ी के ही विरेंद्र के माध्यम से माजरा प्याउ निवासी नवीन के पास पेपर पढऩे के लिए गया था। गहन पूछताछ बाद दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। अब तक पुलिस ने 11 इनामी आरोपियों सहित 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed