फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two accused arrested in case of assault on Sikh youth in kaithal

Kaithal: सिख युवक से मारपीट का मामला, पुलिस ने जींद के पेगा गांव से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 12:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Updated Sat, 15 Jun 2024 12:00 PM IST
सार

कैथल में 10 जून की रात करीब 9:55 बजे बस स्टैंड कैथल के पास फाटक से आगे सेक्टर 19 कट के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने कैथल के सुखविंद्र सिंह के साथ मारपीट करते हुए धार्मिक भावना आहत करने वाले शब्द बोले थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two accused arrested in case of assault on Sikh youth in kaithal
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सिख युवक से मारपीट कर धार्मिक भावना आहत करने के मामले में पुलिस ने जींद जिले के पेगा गांव से दो आरोपियों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में जींद के गांव सिंगवाल के ईशु और गांव शेरगढ के सुनील शामिल हैं। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे। उनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी ईशु कैथल में फाइनेंस का काम करता है तथा सुनील टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी चलाने का काम करता है। 10 जून की शाम दोनों आरोपियों ने करनाल बाइपास पर शराब पी थी। दोनों अंबाला बाइपास के पास अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। रास्ते में फाटक के पास सुखविंद्र के साथ कहासुनी हो गई। थोड़ा आगे चलकर उनका झगड़ा हो गया व झगड़े में ईशु ने सुखविंद्र को ईंट मारी थी।
विज्ञापन


सीआईए-1 में पत्रकारों से बातचीत में एसपी उपासना ने बताया कि गत 10 जून की रात करीब 9:55 बजे बस स्टैंड कैथल के पास फाटक से आगे सेक्टर 19 कट के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने कैथल के सुखविंद्र सिंह के साथ मारपीट करते हुए धार्मिक भावना आहत करने वाले शब्द बोले थे। इस बारे में शिकायतकर्ता सुखविंद्र की शिकायत पर थाना सिविल लाइन कैथल में मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए डीएसपी गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। आरोपियों का पता लगाकर जल्द से जल्द काबू करने के आदेश दिए थे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली थी। पुख्ता पहचान करने उपरांत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed