{"_id":"687169f76877b41e260c987f","slug":"two-accused-arrested-in-car-theft-case-from-pundri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689858-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी से गाड़ी चोरी में दो आरोपियों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी से गाड़ी चोरी में दो आरोपियों की गिरफ्तारी
Sat, 12 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र से टाटा एस वाहन चोरी के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने जांच के दौरान हिसार के कौथ कलां निवासी राजीव उर्फ गोलू और रोहतक के शीतल नगर निवासी नीरज को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पूंडरी निवासी सतपाल ने शिकायत दी थी कि 2 अप्रैल की रात को उसके घर के बाहर गली में खड़ी उसकी टाटा एस गाड़ी अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए। मामले में पूंडरी थाने में केस दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपी किसी अन्य केस में कुरुक्षेत्र जेल में बंद थे। कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी कर उन्हें इस केस में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए दोनों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा गाड़ी को उचाना, जिला जींद से बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। संवाद