{"_id":"6859b8425cba9f794b060e9a","slug":"two-accused-arrested-for-theft-in-a-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-676658-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान में चोरी करने में दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान में चोरी करने में दो आरोपी पकड़े
Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल स्टाफ ने शहर में एक मकान में घुसकर जेवर और नकदी चोरी करने में किशोर सहित दो आरोपियों को काबू किया है। एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने सिरटा रोड, कैथल निवासी 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया, जबकि आरोपी अमित उर्फ मीतू को गिरफ्तार किया है।
सिरटा रोड निवासी महिला भारती ने शिकायत में बताया कि 14 जून को वह अपने मायके गई हुई थीं। 17 जून को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचीं तो पाया कि अलमारी का ताला तोड़कर सोने की दो चेन, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी कानों की बालियां, दो जोड़ी झुमके, पांच जोड़ी चांदी की पायल, दो लॉकेट और 1.78 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना शहर में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ ग्राम सोने के आभूषण, 18 ग्राम चांदी के आभूषण, एक टैबलेट और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। संवाद