फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for taking and giving fake loans

फर्जी लोन लेने और देने के मामले में दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for taking and giving fake loans
कैथल। फर्जी लोन लेने देने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने दो आरोपी काबू किए हैं। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा टीम ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार करके लोन लेने देने के मामले में आरोपी बुड़नपुर जिला करनाल निवासी रेशम सिंह व सेक्टर 18 पानीपत निवासी तेज सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टिंबर मार्केट कैथल के ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हरसौला निवासी पंकज ने रेशम के साथ मिल कर तत्कालीन मैनेजर तेज सिंह चौहान के साथ सांठगांठ करके हरसोला गांव की जमीन के फर्जी कागजात दिखाकर लोन लिया है। इस मामले में आरोपी हरसोला निवासी पंकज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रेशम व तेज सिंह पहले किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद थे। जिनकी इस मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। अब दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed