{"_id":"68b5fc23ee08023bd0037a63","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-people-of-rs-541-lakh-in-the-name-of-sending-them-to-america-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729145-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 5.41 लाख की ठगी में दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 5.41 लाख की ठगी में दो आरोपी काबू
Tue, 02 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने अमेरिका भेजने के नाम पर 5.41 लाख रुपये की ठगी मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की टीम ने जांच करते हुए आरोपी विक्रमजीत निवासी अमृतसर (पंजाब) और कृष्ण कुमार निवासी पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करोड़ा निवासी महाबीर ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा मोनू, जो पहले से यूके में रह रहा है, अमेरिका जाना चाहता था। इसी दौरान गांव जौरासी कलां (कुरुक्षेत्र) निवासी कृष्ण कुमार ने विदेश भेजने का झांसा देकर 24 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने विभिन्न किस्तों में 5.41 लाख रुपये अमृतसर निवासी विक्रमजीत के बैंक खाते में जमा करवा दिए लेकिन न तो काम हुआ और न ही रकम लौटाई गई। थाना पूंडरी में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 66 हजार रुपये बरामद किए, जबकि 1 लाख 45 हजार रुपये आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता को लौटा चुके हैं।