फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for cheating in the name of investment

Kaithal News: निवेश के नाम पर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating in the name of investment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निवेश के नाम पर ठगी करने के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपी काबू किए। अदालत में शनिवार को इन्हें पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड पर लिया है।

इस मामले में थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने जांच करते हुए जाहवला जिला फिरोजपुर पंजाब निवासी आरोपी शिवम कुमार व सूरतगढ़ जिला गंगानगर राजस्थान निवासी मानवजीत को लखुवाली सूरतगढ़ राजस्थान से काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी तरुण ने शिकायत दी कि कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। इसमें ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का जिक्र था। इसमें एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उसने दिए गए नंबर पर वॉट्सएप के जरिए मैसेज भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर कहा गया कि यदि वह उनके कहे अनुसार रुपये लगाता है तो बहुत जल्द उसके लगाए हुए रुपये दोगुना हो जाएंगे। वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने अलग-अलग समय में 52 हजार 300 रुपये निवेश कर दिए। बाद में आरोपी और रुपये जमा करवाने के लिए कहने लगा।


जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी मिली। थाना साइबर क्राइम में यह केस दर्ज किया गया। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का न्यायालय से तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed