फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   True devotion is fulfilled only by service and determination: Sant Chhabi

सेवा और संकल्प से ही पूर्ण होती है सच्ची भक्ति : संत छवि

Fri, 13 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
True devotion is fulfilled only by service and determination: Sant Chhabi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। युवा समाजसेवी नित्यम के निवास स्थान पर वीरवार को एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संत छवि रामदास ने भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। महंत ने कहा कि सच्ची भक्ति सेवा, संकल्प और समर्पण से ही पूर्ण होती है।

मनुष्य जब अपने कर्मों को प्रभु के चरणों में समर्पित कर देता है, तब जीवन साधना बन जाता है। उन्होंने कहा कि सेवा और नम्रता ही भक्ति की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने प्रवचनों में श्रीराम चरित मानस से उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे शबरी, निषादराज और हनुमान जैसे पात्रों ने अपने समर्पण से प्रभु श्रीराम का हृदय जीता।
विज्ञापन


संत छवि रामदास ने कहा कि जिस हृदय में ईश्वर का वास होता है, वहां अहंकार, घृणा और स्वार्थ नहीं टिक सकते। उन्होंने उपस्थित लोगों को आह्वान किया कि वे अपने जीवन को धर्म के मार्ग पर चलाकर सेवा, दया और प्रेम को अपनाएं। अंत में संत ने कहा कि सत्संग और सच्चे संतों की संगति से ही आत्मा का कल्याण संभव है। इस अवसर पर शालिनी, शिल्पा, सोनिया, अदिति, सुमन, दीपिका, ममता व प्रवेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed