फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck sunk on the road leading to Punjab, vehicles stuck in jam

Kaithal News: पंजाब की तरफ जाने वाली सड़क पर धंसा ट्रक, जाम में फंसे वाहन

Fri, 08 Mar 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Truck sunk on the road leading to Punjab, vehicles stuck in jam
गुहला-चीका। गुहला हलका के गांव रताखेड़ा घड़ाम से बुढ़नपुर से पंजाब की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रक का पहिया धंसने से दोनों और का रूट बंद हो गया। इससे पूरी रात छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। सुबह 10 बजे ग्रामीणों व ट्रक चालकों की जद्दोजहद के बाद जाम खुला। तब जाकर रताखेड़ा से बुढ़नपुर रोड पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते टटियाना बॉर्डर पिछले 24 दिनों से बंद होने के कारण प्रशासन रताखेड़ा से बुढ़नपुर रोड पंजाब में जाने के लिए शुरू से चालू था।

बुधवार की रात को चीका दिशा से आ रहे ट्रक का पहिया रताखेड़ा से बुढ़नपुर रोड में धंस गया। काफी कोशिशों के बाद भी ट्रक नहीं निकल पाया। जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात में ट्रक को निकालने का कोई इंतजाम नहीं हो सका। जिससे बड़ी संख्या में वाहन चालक पूरी रात जाम में ही फंसे रहे।
विज्ञापन


वीरवार की सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों और ट्रक चालकों की जद्दोजहद के बाद जाम खुला तब जाकर जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। जाम में फंसे लोगों व ग्रामीण जोगा सिंह, जगदीश सिंह, हरबंश सिंह, गुरजीत सिंह व सुबा सिंह का कहना है कि सरकार व प्रशासन को पंजाब के लिए टटियाना बॉर्डर पूरी तरह से खोल देना चाहिए। जिससे आने-जाने वाले वाहनों को कोई तकलीफ न हो। और भारी वाहन अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed