{"_id":"c0731a98e26aa487ea3ec8c3dc028a09","slug":"truck-hit-four-students-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए 4 छात्र, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आए 4 छात्र, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव टीक व ढांड के बीच में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आईटीआई पूंडरी में पढ़ रहे एक छात्र मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो छात्रों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पूंडरी निवासी अभिषेक, बंदराणा निवासी अमन, पबनावा निवासी विकास व पाई निवासी मनदीप पूंडरी आईटीआई में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोर्स में विद्यार्थी थे। सोमवार को वे चारों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
इसी बीच टीक व ढांड के बीच स्थित गांव खनौदा के पास ट्रक की चपेट में आ गए। चारों में से एक छात्र को ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया। इसी बीच गोरक्षा दल के सदस्य बलकार सिंह, संदीप, पप्पू, देवराज कार में कैथल से ढांड गोशाला में जा रहे थे। ट्रक की चपेट में आए घायल छात्रों को लेकर वे कैथल के सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने 17 वर्षीय पाई निवासी मनदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांव बंदराणा निवासी अमन व पबनावा निवासी विकास व पूंडरी निवासी अभिषेक की प्रारंभिक चिकित्सा के बाद अमन व विकास की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों का तांता लग गया। मृतक छात्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
दो बहनों का अकेला भाई था मनदीप
बचपन में ही मां की मौत के बाद मनदीप व उसकी दो बहनें मामा के घर पाई में रहती थी। मृतक मनदीप के मामा रामपाल ने बताया कि जब मनदीप तीन वर्ष का था, तभी उसकी मां की मृत्यु हो गई थी और वह और उसकी दो बहने उनके पास ही रहती थी। दोनों बड़ी बहनों की शादी कर दी गई थी। मनदीप ने 12वीं पास करने के बाद पूंडरी की आईटीआई में दाखिला लिया था। उसने बताया कि दोनों बहनों का वह इकलौता भाई था।
विज्ञापन
दो पुलिस थानों की लेट लतीफी
बरोट, खनौदा व टीक के बीच में ढांड पुलिस व पूंडरी पुलिस के बीच का क्षेत्र पड़ता है। ऐसे में एक कोई घटना हो जाती है तो पूंडरी पुलिस व ढांड पुलिस पहले अपने क्षेत्र का पता करती है। उसके बाद घटना स्थल पर पहुंचती हैं। ऐसा ही ट्रक व मोटर पर सवार विद्यार्थियों के घटना के बाद हुआ। घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद ढांड पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर पूंडरी पुलिस का क्षेत्र मिला। फिर पूंडरी पुलिस ने पीड़ितों की कार्रवाई की। पूंडरी थाना एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक मनदीप के बुआ के लड़के कमलदीप की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कैथल में भी हो चुका है हादसा
पिछले वर्ष कैथल आईटीआई के भी विद्यार्थी हादसे में मारे गए थे। वे जींद रोड स्थित आईटीआई से बस अड्डे के लिए निकले थे। ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी।
हादसों में बच्चों की मौत काफी दुखद है। इस संबंध में स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाता रहता है। एक बार फिर से स्कूलों में यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही वाहन चालकों की जांच का अभियान भी चलाया जाएगा।
एसपी, कृष्ण मुरारी, कैथल।