{"_id":"5e0fa9388ebc3e87f253a2a0","slug":"truck-bike-accident-youth-kaithal-news-knl17448575","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर सांय ढांड रोड बाईपास चौक पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतकों में एक युवक बीए में पढ़ रहा था तो दूसरे की शहर में फनीर्चर की दुकान है। घटना की सूचना मिलते डीएसपी बलजिंद्र भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल में पहुंचे पबनावा निवासी मृतक दीपक के भाई नरेंद्र ने बताया कि उसका भाई दीपक (23)व उसके चाचा का लडक़ा नरेंद्र कुमार(24) व उनका दोस्त करनाल के चोरकारसा निवासी संजीव(24) को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें दीपक व संजीव की मौत हो गई। नरेंद्र कुमार अभी जिला अस्पताल में दाखिल है। उन्हें घटना की सूचना मिली तो वे यहां पहुंचे हैं। नरेंद्र को सिर व बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं।
नरेंद्र ने बताया कि उसका भाई दीपक बीए में पढ़ रहा था। नरेंद्र कैथल में ही नाई की दुकान चलाता है। वहीं उनके दोस्त संजीव की शहर में ही फनीर्चर की दुकान है। वह करनाल के चोर कारसा का रहने वाला है। इस समय वह गांव खेड़ी गुलाम अली में अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार सांय वे तीनों कोर्ट के निकट पेंशन संबंधी काम के लिए आए थे। वे सांय के समय अपने काम को निपटाकर वापस जा रहे थे कि ढांड रोड बाईपास चौक पर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही तीनों के परिजनों का जिला अस्पताल में तांता लग गया। दो की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी ओर वे उनके बारे में जानकारी लेते नजर आए। उधर, डीएसपी बलजिंद्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना सिविल लाइन प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही परिजनों को ढांढस भी बंधाया और हादसे के बारे में जानकारी हासिल की। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की भीड़ जुटी हुई थी और वे एक दूसरे को सांत्वना देने का प्रयास कर रह थे।
मृतक दीपक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं संजीव के परिवार में एक भाई व दो बहनें हैं।
जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। मृतकों के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।