फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Troubled people blocked Badsui Road

Kaithal News: परेशान लोगों ने बदसुई रोड पर लगाया जाम

Fri, 08 Mar 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Troubled people blocked Badsui Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कैथल प्रशासन ने हरियाणा पंजाब स्टेट हाईवे स्थित टटियाना बॉर्डर को पिछले 24 दिनों से सील है। इस वजह से शहर व आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। नाराज लोगों ने वीरवार को पंजाब की तरफ जाने वाले बदसुई रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस को लोगों को मनाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। अंतत: स्थिति संभालने के लिए पुलिस को वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष हरदीप बदसुई सिंह के नेतृत्व में नाराज ग्रामीणों ने बदसुई रोड पर जाम लगा दिया। जाम से गुस्साए लोगों ने जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की एक न सुनी। इस कारण करीब आधे घंटे तक बॉर्डर पर वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


हरदीप बदसुई ने कहा कि टटियाना बॉर्डर बंद होने के कारण सभी वाहन चीका से बदसुई वाया बाउपुर होकर पंजाब जाते हैं। भारी वाहनों के कारण हमारी सड़क टूट गई हैं। और कई बार स्कूल जाते बच्चे वाहनों की चपेट में आने के कारण घायल हो रहे हैं। ग्रामीण मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप सिंह ने समस्या के समाधान का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed