{"_id":"655914b7dc424a10ae0838f7","slug":"trouble-due-to-dirt-on-the-roads-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-7308-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़कों पर पसरी गंदगी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़कों पर पसरी गंदगी से परेशानी
Sun, 19 Nov 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शहर में डोर टू डोर सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सड़कों और गलियों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों के आसपास कचरे के ढेर लगे हैं। हर तरफ फैले कचरे को लेकर लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस प्रकार की स्थिति के चलते डेंगू व वायरल बुखार का खतरा बढ़ रहा है। इन हालातों को लेकर शहर वासी नगर पालिका अधिकारियों और डोर टू डोर सफाई एजेंसी को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं।
शहर में डोर टू डोर सफाई कार्य के लिए एजेंसी को सफाई का टेंडर दिया गया है, लेकिन जिन लक्ष्यों को लेकर टेंडर दिया गया उसके अनुरूप सफाई कार्य नहीं हो रहा। एजेंसी प्रतिदिन बड़े पैमाने पर शहर में कचरा उठान के दावे करती है। जबकि एजेंसी के पास वर्तमान में केवल दो टीपर और दो ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। पहले एजेंसी के पास जो तीन टीपर थे उनमें से एक को पुलिस द्वारा सड़क हादसे के मामले में अपने कब्जे में लिया गया है।
हैरानी का विषय है कि एजेंसी ने कई दिन बीत जाने के बाद भी कचरा उठान के लिए वाहन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। इससे शहर में गंदगी बढ़ती ही जा रही है। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर की समुचित सफाई के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में कोताही करने वाले अधिकारियों व एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।