फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trolley collided with wires, paddy burnt

Kaithal News: तारों से टकराई ट्रॉली, जला धान

Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Trolley collided with wires, paddy burnt
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बिजली की हाई वोल्टेज तारों से टकराने से धान से भरी ट्रॉली जल गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत ढांड थाना प्रभारी रेखा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी।

इस बीच जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक मौके पर मौजूद मजदूरों तथा ड्राइवरों ने पानी के साथ आग बुझाने का काम किया।

ट्रैक्टर ड्राइवर जिला जींद के गांव डोला निवासी साहिल ने बताया कि वह बलराज सारसा की धान ट्रॉली में भरकर ढांड लाया था। डडवाना मोड पर जब धान से भरी ट्रॉली को खाली करने लगा तो वह ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज तारों से टकरा गई।
विज्ञापन


ट्रॉली के तारों से टकराते ही दोनों टायरों में एकदम आग लग गई। वह जान बचाकर ट्रैक्टर से नीचे कूद गया। आसपास मौजूद लोगों की सूझबूझ से ट्रैक्टर को आग लगने से बचा लिया गया। अन्य ड्राइवर की सहायता से आग लगने के बाद जान जोखी में डाल ट्रॉली को धान के ढेरों से निकाल कर सड़क पर खड़ा कर दिया गया वरना काफी नुकसान हो सकता था। थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी को बुला लिया गया था। गनीमत रही जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed