फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tricolor Yatra taken out in Kyodak

Kaithal News: क्योड़क में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 25 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra taken out in Kyodak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्योड़क मंडल में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व विधायक लीलाराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हजारों लोगों की उपस्थिति में क्योड़क की गलियों और चौराहों पर वीरों के सम्मान में गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे।

यह आयोजन न केवल देशभक्ति की मिसाल बना, बल्कि यह दिखाने में भी सफल रहा कि हरियाणा के लाखों युवा और बुजुर्ग भारत माता की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

पूर्व विधायक लीलाराम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश ने मानवीयता, तकनीकी दक्षता, और राष्ट्र के प्रति राजनीतिक समर्पण का अद्भुत संगम देखा है। यह महज एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था, बल्कि यह भारत के वीर सपूतों के शौर्य और बलिदान की अमिट गाथा बन गया है। इस अभियान ने न केवल दुश्मनों को करारा जवाब दिया, बल्कि देशवासियों के दिलों में राष्ट्रीय गर्व और एकता की भावना को और प्रबल किया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि यह आयोजन उन लाखों सैनिकों के सम्मान में किया गया है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए। इस तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में जो जोश और जज्बा देखने को मिला है, वह अभूतपूर्व है। आज हरियाणा का हर गांव, हर शहर देशभक्ति की भावना से सराबोर है। यह यात्रा भावनाओं, बलिदानों और प्रेरणाओं की चलती-फिरती तस्वीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, संप्रभुता और शौर्य का प्रतीक है। क्योड़क के हर मार्ग पर वीरों की जय जयकार है। इन नारों में ना केवल गर्व छिपा है, बल्कि भविष्य की प्रेरणा भी है।


इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर उपस्थित हुए। युवाओं की टोलियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बुजुर्गों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रभक्ति की लौ हर पीढ़ी में जल रही है।

मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र क्योड़क की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ। इसमें हर ओर तिरंगे लहराते रहे और जनमानस में देशप्रेम का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यह यात्रा न केवल वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बनी, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति चेतना जगाने का भी कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed