फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tricolor Yatra taken out from Kaul to Kaithal Memorial

Kaithal News: कौल से कैथल स्मारक तक निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 02 Jun 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra taken out from Kaul to Kaithal Memorial
ढांड। बलविंद्र सिंह फौजी कौल के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा कैथल शहीद स्मारक कैथल में संपन्न हुई। बलविंद्र फौजी ने बताया कि यात्रा में शामिल युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाए। समाज सेवी एवं आढ़ती नरेश कौल ने कहा कि आज शहीदों के बारे में जानने और उन्हें सम्मान देने का मौका मिला तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों को देश के शहीदों के बलिदान को याद दिलाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों की वजह से ही आज हम आजाद भारत में जी रहे हैं और हमें उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी अपील कि की वह देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें। युवाओं को देश के इतिहास व शहीदों के बारे में जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहीदों से प्रेरणा लेकर ही युवा, देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर धर्मबीर, संजीव, मा. रणबीर आर्य, जितेंद्र कुमार, बलवंत पांचाल, रोबिन, नरेश, विक्रम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed