{"_id":"66c9167622f76af96e0bab94","slug":"tricolor-march-will-be-taken-out-in-ambala-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-459037-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंबाला में कल निकालेंगे तिरंगा मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंबाला में कल निकालेंगे तिरंगा मार्च
Sat, 24 Aug 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक कैथल में हुई, जिसमें जिलेभर से समिति सदस्यों ने भाग लिया। जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा ने बताया कि 25 अगस्त को अंबाला में पेंशन विहीन कर्मचारी ओपीएस तिरंगा मार्च का आयोजन कर रहे हैं। इसमें सात जिलों से कर्मचारी पहुंचेंगे और नई अनाज मंडी से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकालेंगे।
माजरा ने कहा कि इसमें कैथल जिले से हजारों कर्मचारी पहुंचेंगे। इसके लिए हनुमान वाटिका कैथल, सिंचाई विभाग, बिजली बोर्ड, राजौंद अस्पताल, कलायत बिजली बोर्ड, गुहला बिजली बोर्ड व सीवन बस स्टैंड से सुबह आठ बजे बसें चलेंगी। सभी ब्लॉक प्रधान और पूरी कैथल जिला की टीम ने विभागों, दफ्तरों और स्कूलों में जाकर कर्मचारियों को अंबाला तिरंगा मार्च के लिए आमंत्रित किया है।
राज्य उप प्रधान पुरषोत्तम मजोका ने बताया कि 2006 के बाद हरियाणा में लगे सभी विभागों ग्रुपों के कर्मचारियों को पेंशन से वंचित किया गया है। सरकार को बार-बार प्रदर्शनों और यात्राओं के द्वारा कहने के बाद भी पुरानी पेंशन लागू नहीं की जा रही। अब कर्मचारी आने वाली नई सरकार से उम्मीद रखेंगे कि वह पुरानी पेंशन लागू करे।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा, रोहताश, प्रवीन शर्मा, जिला सचिव सुरेश सीड़ा, मंदीप गालव, धर्मेंद्र हुड्डा, ज्योति, प्रवीनलता, सुमन तंवर व मुक्ता धीमान मौजूद रहे।