{"_id":"6872b576bdfc3559c70bb5bc","slug":"tributes-paid-to-military-personnel-sanjay-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-690652-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सैन्य कर्मी संजय सिंह को अर्पित किए श्रद्धा सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सैन्य कर्मी संजय सिंह को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
Sun, 13 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल, सीवन। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कवारतन में सैन्यकर्मी संजय सिंह के निधन के बाद उसके घर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने परिवार जनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है।
भारतीय सेना की 10 सिक्ख रेजिमेंट में तैनात हवलदार संजय सिंह की तबीयत ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ गई थी, जिसके चलते गत दिनों उनका देहांत हो गया था।संजय सिंह वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात थे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रवि तारांवाली, बलजीत सैनी, गुरिया राम, दर्शन सैनी, जागर फौजी, मिठू राम सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद