फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tribute to Lord Parshuram on his birth anniversary

Kaithal News: जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम को किया नमन

Sun, 12 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Lord Parshuram on his birth anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के ग्यारह रुद्र्री मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में

शामिल लोगों ने भगवान परशुराम को नमन किया। हवन भी किया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्र्मा ने बताया कि समाज ने सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इसके बाद हवन हुआ। पंडित प्रवीण शर्मा ने कहा कि वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया पर भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था।

विहिप जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। इस पावन दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है। ये तिथि भगवान परशुराम के जन्म से लेकर गंगा के धरती पर आने और कृष्ण-सुदामा के मिलन तक से जुड़ी है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान-पुण्य कभी क्षय नहीं होता।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने की वजह से ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। शास्त्रों में आठ चिरंजीव बताए गए हैं जिनमें परशुराम अष्टचिरंजीवियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने इस बार के आयोजन के लिए श्री राम जन्म भूमि से प्रसाद लाने का संकल्प लिया था।

इसके तहत श्रद्धालुओं का कारवां महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शांडिल्य की अगुवाई मेंं अयोध्या से लड्डुओं का प्रसाद लेकर कलायत मेंं पहुंचा।

इस अवसर पर पंडित विशाल शांडिल्य, नगर पार्षद आरएस धानियां, ग्यारह रुद्री शिव मंदिर पुजारी लोकेश शर्मा, बसंती माता मंदिर पुजारी रणबीर शास्त्री, संजीव सान्याल, रूप शर्मा व राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed