{"_id":"679933a19051ffc2f70ca9ca","slug":"tribute-paid-in-pie-to-martyrs-of-farmer-movement-kaithal-news-c-18-1-knl1004-569623-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसान आंदोलन के शहीदों को पाई में दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसान आंदोलन के शहीदों को पाई में दी श्रद्धांजलि
Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान अजय व अन्य किसान कली राम का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सबसे पहले शहीद किसान कली राम व अजय की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की।
इस मौके पर किसानों ने कहा कि जिन किसानों ने जान गंवाई है, उनकी शहादत को बेकार नही जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पाई के किसान कली राम ने अपना बलिदान दिया है। इसके बाद किसान आंदोलन के दौरान 2021 में किसानों के लिए अपना बलिदान दिया है। यह भी संयोग रहा है कि पाई से जो दो किसान शहीद हुए है, उनका शहीद दिवस भी एक ही दिन है।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए कई वर्षो से सरकार के साथ लड़ना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार किसानों की सुधबुध नहीं ले रही है। किसानों को उनकी फसलों के दाम सही नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाकियू के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बलवान पाई, राष्ट्रीय सलाहकार अजीत हाबडी, संचार सचिव करतारा राम, बाला राम, जगदीश, कश्मीर सिंह, किताब सिंह पाई, शमशेर, बजींद्र आदि उपस्थित रहे।