फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trials for sports nurseries begin today

Kaithal News: खेल नर्सरियों के ट्रायल आज से

Fri, 03 Apr 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Trials for sports nurseries begin today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कलायत/गुहला-चीका। जिले में खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से विभिन्न खेल नर्सरियों के लिए ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। नेटबॉल, एथलेटिक्स सहित अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इन ट्रायल में 8 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

गुहला-चीका स्थित इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में नेटबॉल खेल नर्सरी के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रिंसिपल रंजू गुप्ता ने बताया कि यह ट्रायल सत्र 2026-27 के लिए केवल लड़कों के लिए होंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और गोल करने की क्षमता को परखा जाएगा। चयनित अंडर-14 खिलाड़ियों को 2000 रुपये और 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 3000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, परिवार पहचान पत्र और बैंक खाता विवरण साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


वहीं, कलायत के गांव बात्ता में एथलेटिक्स खेल नर्सरी के लिए ट्रायल सायं 4 बजे खेल स्टेडियम में लिए जाएंगे। ग्राम सरपंच नीतू देवी और कोच राजपाल ने बताया कि इस नर्सरी में लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं। ट्रायल के लिए आयु सीमा 8 से 19 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित खिलाड़ियों को 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 1500 रुपये और 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 2000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्पोर्ट्स किट के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, कैथल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुंदड़ी में भी खेल नर्सरी के लिए ट्रायल सुबह 9 बजे आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, खिलाड़ियों की आयु 8 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रतिभागियों को आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के साथ खेल किट में ही ट्रायल देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed