फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   trening start

हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग के लिए युवकों का रजिस्ट्रेशन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
trening start
कोरोना संकट में लगे लॉकडाउन के बीच रोडवेज विभाग द्वारा दी जाने वाली हैवी लाइसेंस की ट्रेनिंग भी बंद पड़ी थी। जिससे युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब इन युवाओं के लिए राहत की खबर यह है कि विभाग ने फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। ट्रेनिंग भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रोडवेज द्वारा चलाया जाता है ट्रेनिंग संस्थान: रोडवेज विभाग द्वारा हैवी लाइसेंस जारी करने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग संस्थान बस अड्डे पर चलाया जा रहा है। जिसमें युवा रजिस्ट्रेशन के बाद भारी वाहन चलाने की ट्रैनिंग लेते हैं। बाद में लाइसेंस बनवाने में यह ट्रेनिंग प्रमाण पत्र अहम रहता है। साथ ही विभिन्न विभागों में चालक की भर्ती के लिए भारी वाहन चलाने के लिए निर्धारित लाइसेंस जरुरी रहता है। विभाग द्वारा इसके लिए करीब 9 बसें आरक्षित भी की हुई हैं। कोरोना संकट में यह ट्रेनिंग पूरी तरह से बंद थी। न ही इस संबंध में रजिस्ट्रेशन हो रहे थे।
विज्ञापन

अब विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने ट्रेनिंग के लिए आने वाले युवाओं की रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। करीब 600 युवाओं के फाइल संबंधी कागजात पूरे हो गए हैं। जिन्हें फोन से ट्रेनिंग शुरू होते ही ट्रेनिंग के लिए बुला लिया जाएगा। कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होता है। इसके बाद विभाग से रसीद काटकर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम अजय गर्ग ने बताया कि हेड ऑफिस के आदेशों के बाद रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया है। कागजी कार्रवाई के लिए पहले की तरह से कर्मचारी तैनात कर दिया गया है। कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। ट्रेनिंग के लिए भी जैसे आदेश आएंगे, उसी अनुसार पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए ट्रेनिंग शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed