फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Treatment is being affected due to lack of specialist doctors

Kaithal News: विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से इलाज हो रहा प्रभावित

Fri, 24 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Treatment is being affected due to lack of specialist doctors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से मरीजों को बेहतर ढंग से इलाज नहीं मिल पा रहा है। सामान्य अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के डॉक्टर महज एक-एक हैं। इसके अलावा सर्जन केवल दो हैं। गायिनी वार्ड में भी दो महिला चिकित्सक काम चला रही हैं जबकि यहां पर चार महिला चिकित्सकों की जरूरत है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के पास 155 स्वीकृत पद हैं, लेकिन 109 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। इनमें से 46 पद चिकित्सकों के खाली हैं। 12 ऐसे चिकित्सक हैं, जो कई साल से गैर हाजिर चल रहे हैं। इन चिकित्सकों को नौकरी ज्वाइन करने के लिए विभाग ने नोटिस दिया है, लेकिन अभी तक किसी ने भी नौकरी ज्वाइन नहीं की है।
विज्ञापन


ऐसे में चिकित्सकों के रिक्त पदों के कारण लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। खासकर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों के कारण लोगों को इलाज के लिए दिक्कत आ रही है। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग और सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में डॉक्टरों की कमी ने स्थिति को और गंभीर बनाया है। आईसीयू सुविधा भी सिर्फ कागजों तक सीमित है, इसके अलावा कई मशीनों के खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में एमओ के 55 पद हैं, लेकिन मात्र 13 एमओ ही कार्यरत हैं, वहीं एसएमओ के पांच पदों में से दो पद रिक्त पड़े हुए हैं। इससे अस्पताल की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को प्राथमिक इलाज तक के लिए भी बाहर जाना पड़ता है। जिले में बने 22 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डाक्टरों के पद रिक्त होने से लोग परेशान हैं। 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 11 में चिकित्सक नहीं है।


जिला स्वास्थ्य विभाग के पास चिकित्सकों के 155 पद स्वीकृत है, इनमें से 46 पद चिकित्सकों के खाली हैं। 12 चिकित्सक गैर हाजिर चल रहे हैं, इन चिकित्सकों को नौकरी ज्वाइन करने के लिए नोटिस दिया गया है। रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। अभी तक उन्होंने अपनी नौकरी ज्वाइन नहीं की है। -डॉ. बलविंद्र गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन, कैथल।
डॉक्टरों के कहां कितने पद खाली
अस्पताल
पद
रिक्त
भरे हुए

नागरिक अस्पताल
55
42
13

सीएचसी सीवन
07
03
04

सीएचसी गुहला 11
02
09

सीएचसी पूंडरी
07
04
03

सीएचसी राजौंद 07
05
02

सीएचसी कौल
07
05
02

सीएचसी कलायत
11
06
05

अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर
06
01
05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed