फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Treat mother-in-law and father-in-law as parents, family will survive: Rekha Rani

Kaithal News: सास-ससुर को माने माता-पिता, चलेगा परिवार ः रेखा रानी

Mon, 01 Apr 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Treat mother-in-law and father-in-law as parents, family will survive: Rekha Rani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमर उजाला की ओर से एसएस सोसायटी संचालित एसएस बाल सदन स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला थाना प्रभारी रेखा रानी ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही शादीशुदा लड़कियों से कहा कि सास-ससुर को माता-पिता माने तो सहजता से परिवार चलता रहेगा।

इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को शिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी भी दी। एसएचओ रेखा रानी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है। तभी वे अपने परिवार को सहजता से चलाने में सक्षम हो सकती हैं। अगर किसी लड़की की शादी हो जाए तो उसके लिए पारिवारिक प्राथमिकता अपने ससुराल की हो जाती है। सास-ससुर ही उसके माता-पिता हो जाते हैं। ऐसे में अगर वह अपने ससुराल पक्ष का सम्मान करती है तो उसे भी सम्मान मिलता है। अगर पति-पत्नी के बीच थोड़ी कहासुनी हो जाए तो उन्हें समझाने वाला भी कोई नहीं होता और संबंध खराब होते हैं। इसलिए संयुक्त परिवारों में रहना बेहतर है।
विज्ञापन


छात्राओं को शिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों और उनसे बचाव के बारे में एसएचओ ने कहा कि अगर शिक्षण संस्थान के अंदर या बाहर कोई शरारती तत्व उन्हें परेशान करता है तो इसके बारे में अपने अभिभावकों और शिक्षकों को बताएं। अभिभावक व शिक्षक भी बच्चों के साथ दोस्तों सा व्यवहार करें। छात्रा के साथ छेड़खानी जैसी घटना हो तो पुलिस का सहारा जरूर लें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें। पुलिस तुरंत आपकी सहायता के लिए उस स्थान पर पहुंच जाएगी, जहां आपको सहायता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ रेखा ने बताया कि पुलिस ने अब डायल 112 पर एक और नई सुविधा दी है। अगर महिला या लड़की को कहीं बाहर किसी निजी वाहन से जाना है तो 112 नंबर पर कॉल करके सहायता संबंधित लिंक ले लें। इस पर अपनी व जिस वाहन से जा रहे हैं, उसकी डिटेल भर दें। ऐसे में निर्धारित स्थान पर पहुंचने तक पुलिस अभिभावकों की तरह आपकी सहायता करेगी। आपकी लोकेशन पुलिस के पास रहेगी। यहां तक कि आपकी गाड़ी खराब हो जाए तो पुलिस अपनी गाड़ी में आपको निर्धारित स्थान तक छोड़कर आएगी।


ंस्थान के चेयरमैन रवि भूषण गर्ग ने महिला थाना एसएचओ और अमर उजाला का कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया। इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं और छात्राओं के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल राजरानी गर्ग, तृप्ता शर्मा, मधु, मीनाक्षी, मोनिका, कुसुमलता, सपना, शोभा, ज्योति, पूजा, सिमरन, सुमन, अंजना व सोनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed