{"_id":"668895719c8848a0fc0846f8","slug":"traveling-on-someone-elses-happy-card-loss-of-revenue-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424789-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दूसरे के हैप्पी कार्ड पर सफर, राजस्व नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दूसरे के हैप्पी कार्ड पर सफर, राजस्व नुकसान
Sat, 06 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले लोगों को दिए गए हैप्पी कार्ड के तहत जहां लाभार्थियों को निशुल्क यात्रा का फायदा मिल रहा है। वहीं, दूसरे के हैप्पी कार्ड पर सफर कर लोग रोडवेज के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
हिसार, सिरसा और फतेहाबाद से चंडीगढ़ जाने वाले रूटों पर ऐसी गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। हालांकि कैथल में फिलहाल ऐसा केस नहीं मिला है। रोडवेज की फ्लाइंग की ओर से प्रतिदिन हैप्पी कार्ड के तहत काटे जाने वाले टिकटों की जांच भी की जाती है।
शुक्रवार को ही सिरसा से चंडीगढ़ जा रही बस में 10 लोगों को दूसरे के हैप्पी कार्ड पर सफर करते हुए फलाइंग ने पकड़ा है। इस मुद्दे पर महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने कहा कि अभी तक कैथल डिपो में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। न ही किसी परिचालक ने कोई शिकायत दी है। यदि कोई शिकायत मिली तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, कैथल जिले में अभी तक 86 हजार 954 हैप्पी कार्ड आ चुके हैं, इनमें से 31 हजार कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किए थे, उनके कार्ड बस अड्डा कैथल में आ चुके हैं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि आवेदक ने आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर दिया था उसी मोबाइल पर संदेश के माध्यम से हैप्पी कार्ड का पंजीकरण नंबर व ओटीपी आ चुका है, उसे दिखा कर अपना हैप्पी कार्ड सोमवार से शनिवार दिनों में प्राप्त कर सकते हैं।
ये स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट हैं। कार्ड के लिए आवेदक को 50 रुपये वन टाइम एक्टिवेशन चार्ज के रूप में देने होते हैं व बाकी खर्च सरकार वहन करती है। यदि किसी भी आवेदक का हैप्पी कार्ड के लिए आया संदेश उसके मोबाइल से डिलिट हो गया है तो वह व्यक्ति भी पंजीकरण संख्या दिखा कर हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकता है। रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने कहा कि कोई भी पात्र सीएससी सेंटर पर जाकर या फिर वेबसाइट hrtransport.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अब घटने लगी कार्ड लेने वाले लाभार्थियों की भीड़
प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत पिछले कुछ दिनों से कार्ड लेने वाले लोगों का तांता लगा रहता था परंतु अब कार्ड वितरण में तेजी आने के बाद पिछले करीब एक सप्ताह से नए बस स्टैंड पर लग रही भीड़ घटने लगी है। करीब आधे कार्ड बांटे जा चुके हैं। कार्ड वितरण के लिए नया बस स्टैंड पर 10 काउंटर बनाएं गए हैं। इसमें से तीन काउंटर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नया बस स्टैंड पर भीड़ घटने के बाद राहत मिली है।