फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traveling in roadways bus on Chaushala-Kaithal route became difficult

Kaithal News: चौशाला-कैथल मार्ग पर रोडवेज बस में मुश्किल हुआ सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Traveling in roadways bus on Chaushala-Kaithal route became difficult
केवल एक बस होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। चौशाला से कैथल जाने वाली रोडवेज की बस में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, सुबह के रूट में यह बस चौशाला गांव से होते हुए वाया वजीरनगर और कैलरम गांव से होकर गुजरती है। सुबह ये बस केवल एक समय ही गांव में आती है। जिस कारण तीनों गांवों की सवारी इस बस में ठसाठस भर जाती हैं।
चौशाला गांव से होकर जैसे ही बस वजीरनगर और कैलरम गांव पहुंचती है तो पहले से सवारियों से भरी बस में मजबूरन कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को बस की खिड़की पर लटककर यात्रा करनी पड़ती है। जहां यह सफर तकलीफ भरा तो होता ही है, वहीं छात्राओं को भी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

कैथल आने के लिए इन गांवों में हरियाणा रोडवेज की बस का केवल यही एकमात्र रूट है। मजबूरन गांव के लोगों को भी तकलीफ भरा सफर करना पड़ता है। प्रतिदिन यात्रा करने वाले ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने हरियाणा रोडवेज व कैथल डिपो से यहां बस के रूट बढ़ाने की मांग की है। सुबह के समय यदि बस के रूट या उनकी संख्या बढ़ाई जाए तो तीनों गांवों की पब्लिक सार्वजनिक साधन का सहूलियत अनुसार ठीक से प्रयोग कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed