{"_id":"6780efe9fc8c513fbd0c5cf1","slug":"transport-minister-anil-vij-suspended-asi-in-school-bus-incident-at-kaithal-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर एक्शन में मंत्री विज: एक और ASI को किया सस्पेंड, कैथल में बस चालक की लापरवाही से हुई थी बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर एक्शन में मंत्री विज: एक और ASI को किया सस्पेंड, कैथल में बस चालक की लापरवाही से हुई थी बच्ची की मौत
Fri, 10 Jan 2025 03:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 03:31 PM IST
सार
हरियाणा के कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता करने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज पहुंचे थे।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिन विज अपने हरफनमौला आचरण के लिए जाने जाते हैं। वह काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हाथों हाथ फरमान सुना देते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है। विज ने कैथल में बैठक के दौरान पुलिस विभाग के एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता करने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज पहुंचे थे। मंत्री विज ने बैठक में किठाना गांव में स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण आठ वर्षीय बच्चे की मौत मामले में जांच अधिकारी एएसआई को निलंबित किया है। मंत्री विज ने एएसआई सुखदेव सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया स्कूल प्रबंधन ने उस पर समझौते का दबाव बनाया। वहीं, इस मामले में मंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने भी निर्देश जारी किए। इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्ती से जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
मंत्री विज ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। मामले को प्रशासनिक और कानूनी दोनों स्तरों पर गंभीरता से लिया जाएगा।
वहीं, एक अन्य मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने सीवन निवासी शिकायतकर्ता मुकेश कुमार के मकान में आई दरारों के मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पंचायती विभाग की लापरवाही से हुए नुकसान में तत्कालीन ग्राम सचिव और जूनियर इंजीनियर को चार्जशीट करने के भी आदेश जारी किए गए।