{"_id":"6a416347380908c266013b36","slug":"transformers-toppled-to-the-ground-due-to-the-storm-power-supply-disrupted-kaithal-news-c-245-1-kht1007-151550-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तूफान से ट्रांसफार्मर टूट कर जमीन पर गिरे, बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तूफान से ट्रांसफार्मर टूट कर जमीन पर गिरे, बिजली बाधित
विज्ञापन
27 ढांड 01 चंदलाना तूफान से जमीन पर गिरा हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर 02 ढांड- साकरा में लाइन के ट
- फोटो : सांकेतिक
ढांड। रविवार दोपहर को करीब दो बजे ढांड क्षेत्र में तेज तूफान और हल्की बारिश भी हुई। इससे सबसे अधिक नुकसान बिजली निगम को हुआ। तूफान से कई गांवों में 11 हजार वोल्ट की लाइन के बिजली पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को भी धान की फसल के लिए चिंता बनी हुई है।
विद्युत निगम के एसडीओ हरिराम सैनी ने बताया कि विभाग की टीमें सभी फीडरों और लाइनों की लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गांव पबनावा में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पांच बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं। इसके अलावा साकरा, कौल और चंदलाना गांवों में बिजली के ट्रांसफार्मर और कई खंभे क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सभी स्थानों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा। विभाग की प्राथमिकता सबसे पहले मुख्य लाइनों को चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल करना है। इसके बाद अन्य छोटी लाइनों और स्थानीय फॉल्ट को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।
एसडीओ ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि संयम बनाए रखें और विद्युत निगम का सहयोग करें। यदि कहीं भी बिजली के खंभे, तार या ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत विद्युत निगम कार्यालय या संबंधित लाइनमैन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
किसान बलजीत सिंह, भगवान दास, रोशन लाल, ओम प्रकाश और धर्मपाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहने से धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। खेतों में सिंचाई नहीं हो पाने से फसल सूखने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने मांग की कि विद्युत निगम जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करे, ताकि उनकी फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

27 ढांड 01 चंदलाना तूफान से जमीन पर गिरा हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर 02 ढांड- साकरा में लाइन के ट- फोटो : सांकेतिक