{"_id":"65e0da9b9f9c563b6009dd98","slug":"trained-to-work-kaithal-news-c-18-1-knl1004-338396-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: काम करने के लिए किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: काम करने के लिए किया प्रशिक्षित
Fri, 01 Mar 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गुहला के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से अटल भूजल योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। एसडीओ प्रिंस सैनी ने बतौर मुख्यातिथि इसमें शिरकत की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुहला की 50 से ज्यादा भूजल सहेलियों के साथ साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया। मुख्यातिथि प्रिंस सैनी ने अटल भूजल योजना और उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना के तहत क्वालिटी प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में भूजल बचाने के लिए दिशा दिखाने का काम करेंगे। आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने अटल भूजल योजना, इसके उद्देश्यों के साथ साथ योजना के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भूजल हमारे लिए उपहार की तरह है और अगर हमने इसके संरक्षण पर जोर नहीं दिया तो हमारी पीढ़ियों का ही नहीं हमारा भविष्य भी खतरे में है।
विक्रम सिंह ने पीपीटी के जरिए अटल भूजल योजना, इसके उददेश्य, संबंधित विभागों व भूजल सहेलियों के योजना को सफल बनाने में महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का फोकस सामुदायिक सहभागिता से भूजल संरक्षण के संसाधनों का प्रबंधन करना है। इसमें ग्रामीणों के साथ साथ भूजल सहेलियां सबसे अहम कड़ी हैं और वे अपना योगदान इस योजना को सफल बना सकती हैं। ग्राम स्तर पर भी लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाते हुए जागरूक किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप ने कहा कि आज दुनिया और देश के कई शहर सूखे का सामना कर रहे हैं और कई शहर इसके मुहाने पर खड़े हैं। हमें अगर ऐसी परिस्थितियों से खुद को बचाना है तो इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व को समझते हुए काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग से जिला सलाहकार दीपक कुमार ने जल जीवन मिशन पर बताया कि लीकेज संबंधी शिकायतों के लिए विभाग के लिए टोल फ्री नंबर 18001805678 भी बताया। अंत में सभी भूजल सहेलियों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जेई सुमित वर्मा, एडीओ डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. सोनिया डागर, बीटीएम सचिन, जन स्वास्थ्य विभाग से बीआरसी रघुबीर सिंह, बागवानी से साहिल बनवाला, आंगनबाड़ी विभाग से सुपरवाइजर कविता रानी व ग्राम सचिव दलबीर सिंह मौजूद रहे।