फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Train will run from Jaipur to Kurukshetra train

Kaithal News: जयपुर से कुरुक्षेत्र ट्रेन तक चलेगी ट्रेन

Thu, 08 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Train will run from Jaipur to Kurukshetra train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिसार तक ट्रेन को मंजूरी के बाद अब जयपुर से कुरुक्षेत्र तक नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11841-11842 का विस्तार करने की योजना है। इसमें गीता जयंती एक्सप्रेस को एक नई ट्रेन नंबर देकर जयपुर तक संचालित करने के लिए सांसद नवीन जिंदल की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में सांसद कार्यालय की ओर से रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है।

बीते मंगलवार को हिमाचल के अंब-अंदौरा से अंबाला चलने वाली मेमू ट्रेन के विस्तार को बोर्ड से मंजूरी मिलने के साथ ट्रेन संचालन को मंत्रालय से भी हरी झंडी मिल चुकी है। अब इसकी तिथि की घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन


तिथि की घोषणा के बाद जयपुर से कुरुक्षेत्र तक चलने वाली ट्रेन पर कार्यवाही शुरू होगी। खुजराहो से कुरुक्षेत्र तक चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार करने की मांग पिछले लंबे समय से उठ रही है। ऐसे में सांसद नवीन जिंदल कार्यालय की ओर से इस ट्रेन के विस्तार को लेकर भी रेलवे से पत्राचार शुरू किया है। इस समय दिन में कुरुक्षेत्र और जींद के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है। रेल यात्रियों का कहना है कि यदि इस ट्रेन के विस्तार को मंजूरी मिलती है तो चार साल बाद कैथल से जींद और कुरुक्षेत्र के लिए दिन के समय ट्रेन मिल पाएगी। यदि ट्रेन का हुआ संचालन तो यात्रियों को इसका खूब फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में रेल यात्री कल्याण समिति का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले ही सांसद नवीन जिंदल से भी यह मांग की है। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता व प्रधान बलवंत जाटान ने बताया कि गाड़ी नंबर 11841-11842 का विस्तार होने से यात्रियों को काफी पुरानी मांग पूरी हो पाएगी। इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed