फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traffic jam for three hours at Panchmukhi Chowk

Kaithal News: पंचमुखी चौक पर तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम

Mon, 04 Nov 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam for three hours at Panchmukhi Chowk
ढांड। कस्बा ढांड में पंचमुखी चौक पर लगभग तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। यहां वाहनों की लंबी कतार लग गईं, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में लग गई।
विज्ञापन

वाहन चालक राजू, रमेश, बलबीर, मंगत, बलवान, सतपाल ने बताया कि पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम लगना अब आम बात हो गई है। हर दूसरे दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। अक्सर देखने में आया है कि कई वाहन चालक गलत दिशा से वाहनों को मोड़ने का प्रयास करते हैं जिसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और कई -कई घंटे तक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, परंतु इसका कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि पंचमुखी चौक पर जाम लगने के दो मुख्य कारण है। एक तो चौक पर किसी भी पुलिसकर्मी का तैनात न होना और दूसरा चौक पर डिवाइडर का ना होना। दुकानदारों व वाहन चालकों का कहना है कि अगर यहां पर 24 घंटे पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाए तो ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा अगर पंचमुखी चौक पर डिवाइडर बना दिया जाए तो इस प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। दुकानदारों तथा वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की स्थाई ड्यूटी लगाई जाए। ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि त्योहार के सीजन के चलते ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी।

जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कर्मियों को भेज कर जाम को खुलवा दिया गया। अक्सर बड़े वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा से वाहन को मोड़ने के प्रयास में भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कहा कि हमारी डायल 112 की टीम व बाइक राइडर सुरक्षा की दृष्टि से हमेशा कस्बे में गश्त पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed