फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traditions are now weakening in the era of materialism

Kaithal News: भौतिकवाद के दौर में अब कमजोर होती जा रहीं परंपराएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Traditions are now weakening in the era of materialism
सावन का महीना भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है, लेकिन अब भौतिकवाद के इस दौर में कई परंपराएं धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही हैं। अब लोग वैज्ञानिक दृष्टिकोण को ज्यादा महत्व देने लगे हैं, जिसके कारण धार्मिक परंपराओं की अहमियत कम हो रही है। आजकल की व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग पारंपरिक उत्सवों और पूजा-पाठ को प्राथमिकता नहीं दे पाते। साथ ही, कोरोना महामारी के दौरान सार्वजनिक आयोजनों पर पाबंदी ने भी इन परंपराओं को कमजोर किया।
विज्ञापन

पहले संयुक्त परिवारों में लोग एक साथ रहते थे, तो परंपराओं का पालन स्वाभाविक रूप से होता था। अब परिवारों के छोटे होने और समाज में व्यक्तिगत स्वतंत्रता बढ़ने के कारण पारंपरिक धार्मिक उत्सवों का महत्व कम हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि, आज भी बहुत से लोग अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखने के लिए प्रयासरत हैं। डिजिटल माध्यमों के जरिये इन परंपराओं को पुनः जीवित रखने के प्रयास हो रहे हैं, जैसे ऑनलाइन पूजा विधियां, व्रतों के बारे में जानकारी और श्रद्धालुओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तुति : वीना तनेजा, सीवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed